उत्तराखण्डमुख्य समाचार

डेढ़ साल से मंगलौर क्षेत्र में ठप है विकास कार्य

रुड़की

पालिका अध्यक्ष के वित्तीय तथा प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगने का खमियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले डेढ़ साल से पालिका की ओर से कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। इसके चलते नगर की सड़कें तथा नालियों की हालत खराब है। लोगों ने जेएम से नगर में विकास कार्य कराए जाने की मांग की है। शहरी विकास निदेशालय ने शिकायत पर नगर पालिका के निर्माण कार्यों में हुई धांधली की जांच शुरू कराई थी।। जांच के आधार पर पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई। इसके साथ ही पालिका के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार जेएम को सौंप दिए गए। पिछले डेढ़ साल से नगर में कोई विकास कार्य नहीं हो पाया। टूटी सड़कें, नालियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं।