Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर मुकदमा

रुड़की

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला सहारनपुर के गांव दुगचाड़ी मलकपुर निवासी डब्लू ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र मोनू रविवार शाम के समय रुड़की मजदूरी करने के लिए जा रहा था। वह सुसाड़ा सत्संग भवन के पास पहुंचा तो लखनौता की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।