उत्तराखण्डमुख्य समाचार

संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी लापता

रुड़की

किराए के मकान में रहने वाले परिवार से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवेक कुमार अरगूपुर थाना बेहटा गजावर जनपद उन्नाव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।