लंढौरा में बुखार से एक और युवक की मौत
रुड़की
जैनपुर झंझेड़ी में बुखार से एक और युवक की मौत हो गई। दो दिन पहले भी इसी गांव में बुखार से युवक की मौत हो गई थी। जैनपुर झंझेड़ी निवासी सलमान (24) पुत्र शमीम को पांच दिन पहले बुखार आने लगा था। हालत बिगड़ने पर युवक को पहले रुड़की बाद में देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। दो दिन पहले इसी गांव और इसी मोहल्ले में बुखार से 25 वर्षीय युवक गुलशेर की मौत हो गई थी।
