उत्तराखण्डमुख्य समाचार

बिजली चोरी में 20 लोगों पर केस

रुड़की

ऊर्जा निगम की टीम ने गांव खुशालीपुर तथा कोटवाल आलमपुर में बिजली चोरी करते हुए 20 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अवर अभियंता मसरूर आलम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव कोटवाल आलमपुर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी की गई थी। गांव में अमरीश कुमार को बिजली लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बाद में गांव कुसालीपुर में ऊर्जा निगम की टीम द्वारा छापा मारा गया। गांव में केहर सिंह, नरेश, कंवरपाल, नेपाल, कीरत, ज्ञानू सिंह, उषा, मेहर सिंह, शेर सिंह, बबलू, प्रवेश, बालेश्वर, मल्लू, मंजेश, रामकुमार, केकड़ा, अशरफ, सुशील, रॉकी, नेपाल को बिजली लाइन पर केबल डालकर चोरी करते हुए पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष दीप कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।