उत्तराखण्डमुख्य समाचार

मन्दिर में चोरी करते लोगों ने युवक को दबोचा

हरिद्वार

जनता ने मन्दिर में चोरी करते हुए एक आरोपी को दबोचा है। जिसके बाद से जनता ने मन्दिर का तोड़ा गया ताला, लोहे की रॉड, नगदी समेत दो दिन पूर्व ज्वालापुर के व्यक्ति से झपटा गया मोबाइल भी बरामद किया है। जनता ने आरोपी को कोतवाली रानीपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गुरूवार की शाम को शिवालिकनगर के कुछ लोग एक युवक को लेकर कोतवाली लेकर पहुंचे। जिसको पुलिस के हवाले करते हुए बताया कि भेल सेक्टर-4 स्थित शिव मन्दिर व साँई मन्दिर का ताला तोड़ कर चोरी करते हुये लोगों ने आरोपी विशाल त्यागी पुत्र करन सिंह त्यागी निवासी राजा का ताजपु थाना नूरपुर जिला बिजनौर हाल बद्री बावला की धर्मशाला निकट बडी सब्जी मण्डी कोतवाली नगर हरिद्वार को दबोच लिया। जिसके पास से लोगों ने मन्दिर से चोरी किये गये 830 रुपये, लोहे के पाइप, 02 टूटे ताले समेत एक मोबाइल बरामद किया है। मोबाइल को आरोपी द्वारा बुधवार को शिवालिकनगर की पीठ बाजार से मौहम्मद शेरू पुत्र मौहम्मद अब्दुल रज्जाक निवासी बकरा मार्केट ज्वालापुर हरिद्वार से झपटना बताया है। पुलिस ने देवेश कुमार वशिष्ठ पुत्र हरिशंकर वशिष्ठ निवासी 17/3 5बी बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।