नशे के खिलाफ किया जागरूक
रुड़की
केएलडीएवी महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल की ओर से नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। महाविद्यालय प्रांगण से होते हुए मकतूलपुरी, अबंरतलाब और चंद्रपुरी होते हुए वापस कॉलेज प्रांगण में संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति के पोस्टर के साथ नारे लगाए और लोगों को इसके दुष्प्रभाव से अवगत कराया। रैली में सेल के अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. तनवीर आलम, राजेश नौटियाल, डॉ. नवीन, डॉ. किरण भारती, ललित कुमार बत्रा, अमित, तरुण वर्मा, मेघा शर्मा आदि मौजूद रहे।
