उत्तराखण्ड

कन्या पूजन के साथ चैत्र नवरात्र संपंन्न

उत्तरकाशी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और कन्या पूजन के साथ गुरूवार को वासंतिक नवरात्रा संपन्न हो गए। अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने घरों में हवन किया और कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर लोक कल्याण की कामना की। नौ दिनों तक व्रत रहने वाले श्रद्धालुओं ने ब्रत का पारण किया। वहीं इस दौरान दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ लगी रही। देवी के नौ दिवसीय पर्व नवरात्र की जिले में धूम रही। अंतिम दिन गुरूवार को जिला मुख्यलय स्थित कुटेटी देवी मंदिर सहित, मां चंदोमति माता, रेणुका देवी व मां राज राजेश्वरी के मंदिरो में सुबह से ही भक्त दर्शनों को पहुंचे। जहां पर भक्तों ने श्रीफल, पंच मेवा,फल पुष्प, प्रसाद आदि अर्पित कर माता रानी की पूजा अर्चना की। इस दौरान सभी मंदिरों में खासी भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने मातारानी के दर्शन-पूजन कर जन कल्याण की कामना की। वहीं नौ दिनों तक ब्रत रखने वाली महिलाओं एवं लोगों ने भी अपने-अपने घरों में कन्याओं का पूजन एवं भोजन एवं दक्षिणा देकर अपने-अपने ब्रत का पारण किया।