उत्तराखण्ड

महिलाओं को दी पोषण किट

पौड़ी। एकेश्वर ब्लाक के ग्राम धरासू में ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत पोषण जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख ने बच्चों और महिलाओं के पोषण के विषय मे जागरूक रहने का अनुरोध किया गया। इस दौरान धरासू, मरोडा आदि गांवों के 60 लाभार्थियों को पोषण किट वितरित की गई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पौड़ी जितेंद्र कुमार ने विस्तार से सुनहरे 1000 दिवस, अन्य विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन रावत, एएनएम ज्योति, ग्राम प्रधान रीना देवी, क्षेत्र पंचायत नेहा चौहान, उप प्रधान तीरथ सिंह आदि शामिल थे।