उत्तराखण्डमुख्य समाचार

युवती से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

हरिद्वार

ज्वालापुर क्षेत्र में एक युवक ने युवती का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र की रहने वाली एक युवती एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत है। पूर्व में वह रानीपुर क्षेत्र की एक कालोनी में रहती है, जहां उसके पड़ोस में अरविंद निवासी ग्राम खलियाना पट्टी बगरा तहसील जखोली जिला रुद्रप्रयाग रहता था। इस दौरान उसकी जान पहचान युवक से हो गई थी। आरोप है कि युवक उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। इस बाबत उसने युवक के परिवार को शिकायत की थी तब परिवार ने युवक को श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल में शिफ्ट कर दिया था। आरोप है कि अब युवक यहां पहुंचकर उसका ससेराह पीछा कर रहा है और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है।