Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

50 हजार का इनामी अपराधी पंजाब से गिरफ्तार

 
हरिद्वार

नाबालिग को बहला फुसलाकर कर ले जाने के मामले में पांच साल से फरार चल रहे पचास हजार के इनामी को भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए कई ठिकाने बदल चुका था। एसएसपी अजय सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पांच साल पूर्व अशरफ उर्फ रोशनदीप निवासी रोड़ीवाला थाना संगरूर अहमदगढ़ जिला संगरूर पंजाब के खिलाफ नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्जकराया गया था। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका था। कोर्ट ने आरोपी को भगौड़ा घोषित करते हुए उसके कुर्की के आदेश दिए थे। कुर्की की कार्रवाई कर ली गई थी लेकिन आरोपी तब से फरार चल रहा था। इस संबंध में आईजी रेंज ने पचास हजार का इनाम घोषित किया था। बताया कि आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एसपी देहात एसके सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी अपराध रेखा यादव, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल मौजूद रहे।