Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

एचडीएफसी बैंक के कंट्री हेड अखिलेश कुमार राय ने की सीएम धामी से भेंट

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में  एचडीएफसी बैंक के कंट्री हेड श्री अखिलेश कुमार राय ने भेंट की। उन्होंने केदारनाथ उत्थान चेरिटेबल ट्रस्ट के लिए 5 करोड़ रुपए का चेक मुख्यमंत्री को प्रदान किया। उन्होंने  जोशीमठ में भूधंसाव प्रभावितों की सहायता के लिए भी आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के सर्कल  हेड श्री बकुल सिक्का एवं गवर्नमेंट रिलेशन हेड गौरव जैन भी उपस्थित थे।