Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

पुण्य तिथि पर सीएम ने देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रथम पुण्य तिथि पर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा के अनेकों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।