कार्यशाला में दी जानकारी
पौड़ी
उप निदेशक, अर्थ एवं संख्या गढ़वाल मंडल कार्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण 79वीं आवृत्ति के सर्वेक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। उप निदेशक अर्थ एवं संख्या टीएस अन्ना ने बताया कि 79वीं आवृत्ति में इस वर्ष के सर्वेक्षण का विषय आयुष चिकित्सा पद्धति रहा। जिसमें आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक, चिकित्सा, होम्योपैथी एवं यूनानी सहित अन्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मॉड्यूलर सर्वेक्षण के आंकड़ों से सतत् विकास लक्ष्यों तक के लक्ष्य, अवस्थिति व उपलब्धियों का आंकलन किया जा सकेगा। कहा कि आंकड़े राज्य व भारत सरकार स्तर पर जनलोकोपयोगी नीति निर्माण किए जाने में सहायक सिद्ध होंगे। कार्यशाला में सर्वेक्षकों द्वारा प्रथम इकाई के सर्वेक्षण के पश्चात आंकड़े के संग्रहण में आने वाली कठिनाइयों के निराकरण व शंका-समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में अर्थ एवं संख्या निदेशालय देहरादून की उप निदेशक डा. इला पंत, मंडलीय अर्थ एवं संख्याधिकारी शिल्पा भाटिया आदि शामिल थे।
