उत्तराखण्डमुख्य समाचार

किरायेदार एवं बाहरी सन्दिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाया सत्यापन अभियान

देहरादून

कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे चलाया गया किरायेदार एवं बाहरी सन्दिग्ध व्यक्तियों के विरुद्व सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कुल 527 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 84 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गई और 8 लाख 40 हजार रुपये के न्यायालय के चालान किये गये। इस अवसर पर अपराधों की रोकथाम एवं बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल व सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर सर्वेस पंवार के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर सूर्य भूषण नेगी द्वारा स्वयं के नेतृत्व में बंजारावाला मुस्लिम बस्ती, चानचक आदि स्थानों में लगातार मिल रही शिकायतों, बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों के सत्यापन हेतु सात टीमों का गठन किया गया, जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा गठित पुलिस टीम ने उक्त स्थानांे में आज प्रातः पांच बजे के समय आकस्मिक रूप से सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मकान मालिकों को सख्त हिदायत दी गई।