उत्तराखण्डमुख्य समाचार

सेवानिवृत्त कर्मचारी मिलन समारोह का आयोजन कल

देहरादून

सर्वे ऑफ इंडिया पेंशनर्स फॉर्म देहरादून के तत्वावधान में भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सेवानिवृत्त कर्मचारी मिलन समारोह का आयोजन 05 नवंबर को प्रातः 10 बजे नगर निगम के प्रेक्षागृह में किया जायेगा। यहां जानकारी देते हुए स्वामी एस. चन्द्रा ने बताया किपेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी केएस बंगाली, केपी मैठाणी, मस्तान सिंह रावत, उमेश्वर सिंह रावत, आलम सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, शांति प्रसाद, मातबर सिंह आदि कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर स्वामी एस. चन्द्रा ने बताया कि उत्तराखंड के का मुख्य त्यौहार ईगास बग्वाल के अवसर पर सभी से मिलना एवं उनके दःुख-सुख तथा जनता उनकी जन समस्याओं पर चिंतन करना आदि विषयों को लेकर यह मिलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है जिससे वह भविष्य में अपने-अपने समस्याओं को रख सके तथा पेंशनर्स एसोसिएशन उस पर सही रूप से कार्य कर सकें।