ग्राम पंचायत बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित
विकासनगर
ग्राम पंचायत विकास योजना 2022-23 के लिए ग्राम अलसी एवं सकनी की आम बैठक ग्राम पंचायत सकनी में आयोजित की गयी। बैठक में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गयी। ग्राम पंचायत में किये जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वित्त) उर्मिला राणा, ग्राम पंचायत प्रधान विनीता देवी ने वित्तीय वर्ष 2022- 23 में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं विधवा पेंशन, वृद्धापेंशन, जन्म व मृत्यु प्रमाण, पत्र विकलांग पेंशन आदि पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों को वर्ष 2023 – 24 की ग्राम पंचायत विकास योजना के बारे में भी बताया गया। साथ ही वित्त एवं मनरेगा में चल रही योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों के सम्मुख साझा की गई। राज्य वित्त, 15 वें वित्त एवं मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत सकनी के अंतर्गत अलसी व सकनी गांव में सीवर लाइन, टीन शेड, खेतों का समतलीकरण, सुरक्षा दीवारें, सोख्ता गड्ढे आदि कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में ग्राम पंचायत प्रधान विनीता देवी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वित्त) उर्मिला राणा, कलम सिंह नेगी, नूरो देवी, रितु वर्मा, राजेश पवांर, कुंदन पंवार, कृपाराम बिष्ट, सचिन पवार, ग्यारू,सपना, दीपो पवार, शर्मिला, सपना, ममता, बनिता देवी, श्याम सिंह पवार, रूप दास, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
