विज्ञान ड्रामा में बालावाली स्कूल की टीम रही अव्वल
रुड़की
खानपुर स्थित नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में चल रहा खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव रविवार को समाप्त हो गया। समापन से पहले छात्र-छात्राओं के बीच विज्ञान से संबंधित विषयों पर कई प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने दीपक जलाकर महोत्सव की शुरुआत की। खानपुर ब्लॉक समन्वयक प्राची बहुगुणा ने दैनिक जीवन में विज्ञान का महत्व बताया। बाद में प्रतियोगिताएं कराई गई। विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल बालावाली की टीम पहले, नेशनल कन्या इंटर कॉलेज की टीम दूसरे और राजकीय इंटर कॉलेज पोड़ोवाली की टीम तीसरे स्थान पर रही। विज्ञान प्रदर्शनी (जूनियर वर्ग) के विषय पर्यावरण संबंधी चिंताएं में राजकीय जूनियर हाई स्कूल मथाना के वंश व भानू प्रथम आए। विज्ञान व गणित विषय में राजकीय जूहा स्कूल बादशाहपुर के देव कुमार, परिवहन एवं संचार विषय में राजकीय जूहा स्कूल सिकंदरपुर के गौरव प्रथम आए।
इसी के सीनियर वर्ग में पर्यावरण संबंधी चिंताएं विषय में नेशनल कन्या इंटर कॉलेज की इशा सैनी व दिक्षित, पर्यावरण अनुकूल सामग्री विषय में इसी कॉलेज के रजत व अमन ने पहला स्थान प्राप्त किया। हमारे लिए गणित विषय में भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर के राजीव और आर्यन और परिवहन एवं संचार विषय में इसी कॉलेज के अजय व अमन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय में राजकीय हाई स्कूल बालावाली की नेहा प्रथम रही। इन सभी को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक समिति में ऐशपाल सिंह, विवेक सैनी, चंद्रप्रकाश शामिल थे। सुशील सैनी, सुनील कुमार, इसम सिंह, अरविंद कुमार, मुखराम, रीतू चौधरी, मिनाक्षी, भगत सिंह, योगेश कुमार, सुभाषचंद्र, योगेंद्र, राजेश कुमार, सतेंद्र कुमार, मौहम्मद एहसान, नीरज कुमार और मनोज गोयल ने भी सहयोग दिया।
