वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर के निधन दुःख जताया
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। वहीं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी पत्रकार पुष्कर राज कपूर के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने भी दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
