Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

कर्मठ, ईमानदार एवं बेदाग छवि के नेता थे केदार सिंह फोनियाः भाजपा

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। इस अवसर पर अन्य भाजपा नेताओं ने पूर्व मंत्री केदार सिहं फोनिया को दी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि केदार सिंह फोनिया एक कर्मठ, ईमानदार व बेदाग छवि के नेता थे। प्रदेश के पर्यटन विकास में उनका महत्वपूर्ण स्थान है। आज का चमचमा रहा जीएमएस रोड कभी एक संकरी सड़क हुआ करता था। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा है कि पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया के सार्वजनिक निर्माण मंत्रीत्व कार्यकाल इसका विकास किया गया, और आज ये राज्य के प्रमुख स्थानों में शुमार है। इतना ही नहीं इनके ही विधायक रहते भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बद्रीनाथ में हुई जिसमें प्रभारी के रूप में नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया था। उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद ही नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और तबसे लगातार अजेय रहते हुए आज देश के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने ईश्वर केदार सिंह फोनिया की पवित्र आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्रीचरणों में स्थान दें।