Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

चम्पावत

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ओर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने युवा कल्याण नशा मुक्ति केन्द्र मे जागरूकता अभियान चलाया,नशा मुक्ति केंद्र मे थानाध्यक्ष ने युवाओं को नशे से होने वाले खतरे से अवगत कराया। कहा कि नशा व्यक्ति के सोचने समझने की क्षमताओं को शून्य कर देता है। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहकर अपना भविष्य संवारने की अपील की तथा इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड पुलिस एप की जानकारी भी दी,इस दोरान एलआईयू इंचार्ज शाबिर अली,अखिलेश राणा आदि उपस्थित थे।