उत्तराखण्डमुख्य समाचार

कमांद के व्यापारी बोले, अंकिता के हत्यारों को फांसी दो

टिहरी

अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कमांद बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर अंकिता को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो घंटे तक बाजार भी बंद रखा गया। मंगलवार को कमांद व्यापार मंडल के अगुवाई में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कमांद बाजार में प्रदर्शन कर अंकिता भंडारी के हत्यारों को जल्द फांसी की सजा देने की मांग की। व्यापार मंडलध्यक्ष पवन रावत ने कहा कि ऐसी घटानाओं को अंजाम देने वाले लोगों को सीधे फांसी की सजा होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के अपराधों की पुनरावृति न हो। उन्होंने कहा कि अंकिता पहाड़ नहीं पूरे उत्तराखंड की बेटी थी, उन्होंने लोगों से अंकिता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिये आगे आने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में अंकिता की फोटो लेकर अंकिता हम शमिंदा है तेरे कातिल जिंदा आदि नारे भी लगाये। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश रावत, रोशन रतूड़ी, राजेंद्र रांगड, गंभीर जड़धारी, सोबत सिंह, शीशपाल रमोला, गोविंद राणा, मनोज पुरषोडा, प्रेम सिंह रावत, अतर सिंह महर, चतर सिंह महर, भगवत सिंह, गौरव, राकेश सिल्सवाल, मनोज पुरसोडा, जगमोहन चौहान, महावीर बिष्ट, ओम प्रकाश भट्ट, रीना देवी, मकानी देवी, उषा गुसाईं, प्यारी भंडारी, अम्बिका रतूड़ी, गोदांबरी देवी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।